Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHविशाखापट्टनम के सिंहाचलम मंदिर में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 लोगों...

विशाखापट्टनम के सिंहाचलम मंदिर में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत; कई घायल

fok-media-samman-samaroh


Accident In Simhachalam Templeविशाखापट्टनम के प्रसिद्ध सिंहाचलम मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। जहां मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दीवार गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। 


हादसे पर एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टोटल बोर्डरश्री वराह लक्ष्मीनरसिंह स्वामी के चंदनोत्सव के दौरान दीवार गिरने से सात श्रद्धालुओं की मौत से मैं दुखी हूं। भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से हुई इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैंने वहां की स्थिति के बारे में जिला कलेक्टर और एसपी से बात की है। मैंने आदेश दिया है कि घायलों का इलाज कराया जाए। मैं समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं।


सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है- मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी


हादसे पर मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हादसे से बेहद आहत हूं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारी बारिश के चलते गिरी दीवार ने सात जिंदगियां छीन लीं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, NDRF की टीमें और एम्बुलेंस सेवा में लगाई गई हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular