Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजीजू ने सदन के पटल...

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजीजू ने सदन के पटल पर रखा

fok-media-samman-samaroh


Waqf Amendement Bill Introduced In Loksabha: केंद्र सरकार  की तरफ से लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने वक्फ संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।


किरने रिजीजू ने कहा कि बिल पर 25राज्यों के वक्फ बोर्ड ने सुझाव दिए थे। लोगों को गुमराह करन का प्रयास किया जा रहा है। वक्फ बिल पर विपक्ष का मन साफ नही है। उन्होंने वक्फ बिल में संशोधन नहीं होगा, तो वक्फ बोर्ड के अनुसार संसद भवन भी वक्फ की संपत्ति है। संशोधन नहीं होता तो पता नहीं क्या होता।


क्या बोले किरने रिजीजू? 


किरेन रिजीजू ने आगे कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक में किसी धार्मिक कार्य में हस्तक्षेप का प्रावधान नहीं है। किसी भी मस्जिद के संचालन में हस्तक्षेप करने नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये मस्जिद या धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ा मामला नहीं है। ये एक संपत्ति के मैनेजमेंट से जुड़ा मामला है। कोई मुसलमान जकात देता है तो उसे पूछे पूछने वाले हम कौन होते हैं। हम तो उसके मैनेजमेंट से जुड़ी बात कर रहे हैं। इसका धार्मिक व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। किरेन रिजीजू ने कहा कि 2013 में दिल्ली वक्फ बोर्ड ने  पार्लियामेंट की जो बिल्डिंग है, उसे भी वक्फ प्रॉरर्टी घोषित कर दिया गया था। ये सब रिकॉर्ड की बात है।


बिल के प्रति एनडीए लामबंद 


वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में भाजपा को एनडीए के सहयोगी दलों का भरपूर सहयोग मिला है। एनडीए के घटक दल जदयू, टीडीपी, लोजपा, रालोद ने वक्फ बिल का समर्थन किया है। वहीं,  विपक्षी दलों में कांग्रेस, सपा, AIMIM,डीएमके ने विरोध किया है। विपक्षी दलों की दलीले हैं कि एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, कुछ मुस्लिम संगठनों का कहना है कि सरकार वक्फ बिल लाकर मुस्लमानों की संपत्ति को कब्जा करना चाहती है। सरकार मुसलमानों को निशाना बना रही है।        

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular