spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलाल किला हमले में था जैश-ए-मोहम्मद का हाथ! संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट...

लाल किला हमले में था जैश-ए-मोहम्मद का हाथ! संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट से PAK बेनकाब

fok-media-samman-samaroh


UN Report On Red Ford Blast:10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए थे। हमले में 13 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे। लाल किले ब्लास्ट को सरकार ने आतंकी हमला करार दिया था। इस हमले के पीछे व्हाइट कॉलर टेटर मॉड्यूल का हाथ पाया गया था। जिसके तार फरीदाबाद से लेकर जम्मू-कश्मीर तक जुड़े हुए थे।


अब हमले के लगभग 3 महीने बाद संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है, उसने सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ आम लोग को भी चौंका दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का लिंक जुड़ा हुआ है। यह रिपोर्ट सुरक्षा परिषद की सैंक्शंस कमेटी ने तैयार की है।


यूएन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा


यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक सदस्य देश ने बताया कि हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। यून की रिपोर्ट में सीमा पार आतंकवाद को लेकर सवाल पूछे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी मसूद अजहर ने पिछले साल 8 अक्टूबर को महिलाओं के लिए अलग विंग बनाने का ऐलान किया था। महिला विंग का नाम जमात-उल-मुमिनात रखा गया। हालांकि, यूनाइटेड नेशन की लिस्ट में इस विंग का नाम नहीं है लेकिन, आतंकी गतिविधि में शामिल रहने का आरोप लगता रहा है।


पहलगाम हमले का भी जिक्र


हालांकि, जैश को लेकर यूएन के सदस्यों के बीच मतभेद है। एक देश का कहना है कि जैश अब भी सक्रिय है, जबकि दूसरे देश का दावा है कि जैश अब निष्किय हो गया है। इसके इतर पाकिस्तान भी कहा चुका है कि जैश और लश्कर पर प्रतिबंध लगने के बाद वे सक्रिय नहीं है। यूएन की रिपोर्ट में पहलगाम हमले के बारे में भी बताया गया है। बता दें कि अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। हमले में 26 लोगों की जान गई थी और हमले की जिम्मेदारी The Resistance Front ने ली थी। जिसे लश्कर का सहयोगी संगठन माना जाता है

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular