बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है। तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री यादव ने 27 मई को अपने बेटे का स्वागत किया। यह खुशखबरी तेजस्वी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। जहां उन्होंने अपने नवजात बेटे की तस्वीर के साथ एक भावुक संदेश पोस्ट किया। यह नन्हा मेहमान लालू प्रसाद यादव के परिवार में एक नई खुशी लेकर आया है। खासकर उस समय जब परिवार हाल ही में कुछ राजनीतिक और निजी विवादों से जूझ रहा था।









