spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHरूस में फंसा रोहतक का युवक, वीडियो भेजकर लगाई मदद की गुहार!

रूस में फंसा रोहतक का युवक, वीडियो भेजकर लगाई मदद की गुहार!

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव तैमूरपुर के रहने वाला युवक रूस यूक्रेन युद्ध में फंसने का मामला सामने आया है। गांव तैमूरपुर का रहने वाला संदीप इसी साल के अगस्त 2025 में एजेंट का जरिए कूक के काम को लेकर रशियन आर्मी में एक साल के लिए भर्ती किया गया था।


मगर कूक के काम की बजाय पंद्रह दिन की ट्रेनिंग देकर सीधे युद्ध में भेज दिया गया। संदीप ने जबरदस्ती से बॉर्डर पर भेजने जाने की अब परिवार को वीडियो भेज कर आपबीती बताई और संदीप ने वापिस इंडिया अपने घर आना चाहता है,मगर उसे वापस नहीं आने दिया जा रहा है। संदीप गरीब परिवार से है परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। संदीप के घर में बुढ़े मां बाप है और वह पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर की संतान है। संदीप ने रोहतक से BA की पढ़ाई की हुई है। परिवार को गरीबी से उभारने के लिए वह विदेश में जाना चाहता था। इसलिए संदीप सितंबर 2024 में दादरी के एक अमित नाम के एजेंट को छ लाख रुपए देकर स्टडी वीजा पर रूस गया था।


पढ़ाई के साथ होटलों में साफ सफाई के साथ कुकिंग का काम का काम कर रहा था। इसी बीच वह तीन महीने के बाद बीमार होने के बाद अपने घर इंडिया लौट आया था। दोबारा से अभी जुलाई 2025 में रूस फिर से चला गया। परिवार वालों ने प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक उसे वापस लाने की गुहार लगाई है।लेकिन अभी तक किसी का कोई जवाबनहीं आया। परिजनों डरे हुए कहीं उसके साथ अनहोनी ना हो जाए। परिवार की एक हफ्ते भर पहले बात हुई थी।


फतेहबाद के युवक भी फंसे


जब उसने बताया कि रूसी आर्मी में संदीप के साथ कूक का एक साल का कॉन्ट्रेक्ट का प्रति माह ढाई लाख का किया था। मगर कूक की बजाय सीधे युद्ध में हथियार देकर उतार दिया।परिवार वाले उसे वापस इंडिया लाने की गुहार लगा रहे है। संदीप के अलावा हरियाणा के तीन युवक इसी प्रकार से रशियन आर्मी में युद्ध में फंसे हुए दो युवक फतेहाबाद के रहने वाले है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular