Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी ने माना कांग्रेस की भूल, बोले- 1980 के दशक में...

राहुल गांधी ने माना कांग्रेस की भूल, बोले- 1980 के दशक में जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था

fok-media-samman-samaroh


Rahul Gandhi on Sikh Riots: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहां राहुल गांधी छात्रों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक सिख छात्र ने 1984के दंगों और सिखों के अधिकारों को लेकर कई गंभीर सवाल पूछे।


कार्यक्रम के दौरान छात्र ने राहुल गांधी से कहा, “आपने कहा कि राजनीति निडर होनी चाहिए, लेकिन हम सिर्फ कड़ा या पगड़ी नहीं पहनना चाहते, हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता चाहिए, जो कांग्रेस के शासन में नहीं थी।”छात्र ने कांग्रेस पार्टी पर सिख समुदाय की आवाज़ दबाने और 1984के दंगों में आरोपी सज्जन कुमार जैसे लोगों को बचाने के आरोप भी लगाए।


राहुल गांधी ने स्वीकार की पुरानी गलतियां


राहुल गांधी ने छात्र के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उस दौर में पार्टी से कई गलतियां हुई थीं, जब वे स्वयं राजनीति में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस के इतिहास में हुई हर गलती की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।”


राहुल गांधी ने आगे कहा कि उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर पहले भी कहा है कि 80के दशक में जो हुआ वह गलत था। साथ ही उन्होंने बताया कि वह कई बार स्वर्ण मंदिर गए हैं और उनका सिख समुदाय के साथ हमेशा अच्छा संबंध रहा है।


बीजेपी नेता अमित मालवीय ने साधा निशाना


इस पूरे वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, “एक छात्र ने राहुल गांधी को याद दिलाया कि कांग्रेस ने सिखों के साथ क्या किया और पिछली अमेरिकी यात्रा में फैलाए गए भ्रम की बात भी उठाई। अब राहुल गांधी को सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी आलोचना झेलनी पड़ रही है।”


यह वीडियो कांग्रेस और राहुल गांधी को एक बार फिर सिख विरोधी दंगों के मुद्दे पर कटघरे में खड़ा करता नजर आ रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular