Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी ने खास अपील कर युवाओं को सफेद टी-शर्ट में क्यों...

राहुल गांधी ने खास अपील कर युवाओं को सफेद टी-शर्ट में क्यों बुलाया, क्या है बिहार यात्रा के सियासी संकेत?

fok-media-samman-samaroh


Rahul Gandhi Bihar Padyatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं। वह बेगूसराय में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह पटना में दो अहम कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। इस यात्रा का मकसद राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे को उठाना है। कांग्रेस ने युवाओं से अपील की है कि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर इस यात्रा में शामिल हों।


बता दें कि, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह रंग युवाओं की पीड़ा और संघर्ष को दर्शाएगा। राहुल ने यह भी कहा कि सरकारी नौकरियां लगातार कम हो रही हैं। निजीकरण से भी युवाओं को लाभ नहीं मिल रहा है। अब समय है कि युवा अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं और सरकार पर दबाव बनाएं।


चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस


यह राहुल गांधी का इस साल बिहार का तीसरा दौरा है। इससे साफ है कि कांग्रेस राज्य में चुनावी तैयारियों को लेकर गंभीर है। कन्हैया कुमार की अगुवाई में चल रही यह पदयात्रा जातीय और सामाजिक समीकरणों को भी ध्यान में रख रही है। दलित, अल्पसंख्यक और युवा वर्ग को जोड़कर कांग्रेस एक नया जनाधार बनाना चाहती है।


बेगूसराय से पटना तक राजनीतिक संदेश


बेगूसराय, कन्हैया कुमार का गृह जिला है। यहीं से इस पदयात्रा की शुरुआत हो रही है। इससे कांग्रेस को चुनाव से पहले एक मजबूत राजनीतिक संदेश देने का मौका मिलेगा। राज्य में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का महागठबंधन एनडीए से मुकाबले में है।


पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलनको करेंगे संबोधित


बेगूसराय से लौटने के बाद राहुल गांधी पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। कन्हैया कुमार, जो 2019में भाकपा के टिकट पर बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, अब कांग्रेस में सक्रिय हैं। राहुल गांधी के साथ उनकी मौजूदगी कांग्रेस के लिए नया राजनीतिक संदेश भी है।


यह यात्रा कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है। इसके जरिए पार्टी बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा लाने की कोशिश कर रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular