spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी के दौरे पर अनिल विज ने कसा तंज, कहा- इससे...

राहुल गांधी के दौरे पर अनिल विज ने कसा तंज, कहा- इससे ज्यादा बुरी हालत किसी संगठन की क्या ही हो सकती है

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: राहुल गांधी के दौरे को लेकर अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिला स्तरीय संगठन बनाने आ रहे है, इससे ज्यादा हैरानगी की बात और क्या हो सकती है। इससे ज्यादा बुरी हालत किसी संगठन की क्या ही हो सकती है। तथाकथित राष्ट्रीय नेता किसी प्रदेश की जिले की इकाईयां, प्रदेश की इकाईयां बनाने खुद आ रहे है। लगभग साढ़े 700 जिले है हिंदुस्तान में, कैसे चलाएंगे यह संगठन अगर हर जगह राहुल गांधी की ही जाना पड़ेगा।


अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जो ढांचा बना रखा है, वह सारा फेल हो गया लेकिन संगठन नहीं बना पाए। अनेकों प्रभारी आए लेकिन संगठन नहीं बना पाए। इसका मतलब यह है कि कांग्रेस का हिंदुस्तान का सारा नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस का संगठन बनाने में फेल हो गया।इसलिए अब राहुल गांधी आ रहे है, अब जब आयेंगे देखते है क्या होता है।


11 साल से कांग्रेस का हरियाणा में संगठन नहीं बन सका- अनिल विज


कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि 11 साल से कांग्रेस का हरियाणा में संगठन नहीं बन सका। 8 महीने से नेताप्रतिपक्ष का चयन नहीं हो सका। संगठन बनाने के लिए जिले स्तर पर खड़ा करने के लिए राहुल गांधी को आना पड़ रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की क्या दशा हो चुकी है।विपक्ष रोटी हिंदुस्तान की खाता है, पानी हिंदुस्तान में पीता है, हवा हिंदुस्तान की लेता है। लेकिन इनके दिमाग में जो चीप है वह पाकिस्तान का लगा हुआ है। यह वही बोलते है जो पाकिस्तान के नेता बोलते है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular