spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी के आरोप को EC ने बताया आधारहीन, कहा- वोट ऑनलाइन...

राहुल गांधी के आरोप को EC ने बताया आधारहीन, कहा- वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकता

fok-media-samman-samaroh


EC Response: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CIC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार और गलत बताया है। बता दें कि राहुल गांधी ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई थी। उन्होंने खासकर कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र और महाराष्ट्र के राजुरा विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि मतदान के दौरान वहां हजारों वोटों में हेराफेरी की गई है।


राहुल आरोप हुए खारिज


राहुल के इन्हीं आरोपों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने एक बयान जारी किया है। निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार और गलत हैं। आयोग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। किसी भी वोट को ऑनलाइन डिलीट नहीं किया जा सकता। आम जनता ऐसा नहीं कर सकती, जैसा कि राहुल गांधी ने समझा है।


EC ने रखा अपना पक्ष


EC ने ये भी कहा कि वोट डिलीट करने से पहले प्रभावित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाता है। साल 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र में वोट डिलीट करने की कुछ नाकाम कोशिशें हुई थीं। इस मामले में चुनाव आयोग ने खुद FIR दर्ज कराई थी। आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, 2018 में अलंद सीट बीजेपी के सुभाष गुट्टेदार ने जीती थी और 2023 में कांग्रेस के बीआर पाटिल ने जीत हासिल की थी।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular