spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHराहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, CRPF ने पार्टी अध्यक्ष...

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, CRPF ने पार्टी अध्यक्ष खरगे को लिखा लेटर

fok-media-samman-samaroh


Rahul Gandhi security: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। 10 सितंबर को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि सीनियर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिना पूर्व सूचना के विदेश चले जाते हैं, जो उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा का कारण बन सकता है। बता दें कि राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा कवर CRPF द्वारा प्रदान किया जाता है।


खरगे को मिला CRPF का पत्र


हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब CRPF ने राहुल गांधी को इस तरह की चेतावनी दी हो। इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन को लेकर लेटर लिखा था। इस बार CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी लेटर लिखा है, ताकि पार्टी स्तर पर इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा सके। कुछ दिनों से राहुल गांधी की विदेश यात्रा की काफी चर्चा भी हो रही है।


दिल्ली की सीएम पर हुआ था हमला


पिछले दिनों दिल्ली में राजधानी की सीएम रेखा गुप्ता पर भी जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। इतनी सख्त सिक्योरिटी में सीएम पर हमले ने हर किसी को हैरान में दिया था। हालांकि,  सीएम को चोट नहीं आ थी, लेकिन फिर भी उन्हें सदमा लगा था। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया। इसके अलावा और भी कई जरूरी कदम उठाए गए।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular