अम्बेडकरनगर। जिले में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब सरकारी जमीनों पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया है। वैसे तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गुंडे और माफियाओं एवं भूमाफियाओं को खत्म करने की बात करती है लेकिन राजस्व कर्मियों की ऐसा हालत देखकर ऐसा लगता है कि इन्हीं के छत्रछाया में पनप रहे भूमाफिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक अकबरपुर तहसील क्षेत्र ग्राम सभा माधवपुर का है जहां के रहने वाले निजाम अहमद ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरे ही गांव के रहने वाले नैमुल्ला नाम के व्यक्ति द्वारा गाटा संख्या- 596 व सं. 582 की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। जो कि सरकारी भूमि है और आज के दौर में यह जमीन बेहद ही ज्यादा बेस कीमती हो चुकी है और निजाम अहमद द्वारा तो इस संबंध में कई बार संबंधित राजस्व कर्मी को सूचित किया गया लेकिन क्षेत्रीय राजस्व कर्मी की मिली भगत से सरकारी भूमि पर काफी दिनों से कराया जा रहा अवैध निर्माण।
राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से सरकारी भूमि को कब्जा कर रहा माधवपुर का भूमाफिया
RELATED ARTICLES









