spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयूपी सरकार कर रही नया जिला बनाने की तैयारी, जानें क्या होगा...

यूपी सरकार कर रही नया जिला बनाने की तैयारी, जानें क्या होगा इसका नाम और क्यों अहम है ये फैसला

fok-media-samman-samaroh


UP New District: यूपी सरकार एक और जिला बनाने की तैयारी कर रही है। अतरौली-गंगीरी और बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र को शामिल कर कल्याण सिंह नगर के नाम से नए जिले का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र और एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह की मांग के बाद राज्य सरकार ने ये कदम उठाया है। इस जिले के निर्माण के लिए राजस्व परिषद के आयुक्त और सचिव कार्यालय से दोनों जिलों के डीएम को पत्र भेजा गया है। इसमें अलीगढ़ और बुलंदशहर जिलों के सीमा क्षेत्रों का पुनर्सीमन कर नया जिला बनाया जाएगा। इस जिले का केंद्र बिंदु अतरौली हो सकता है।


राजू भैया ने लिखा सीएम को पत्र


दो बार सीएम हिमाचल और राजस्थान के राज्यपाल और दो बार सांसद रहे स्व. कल्याण सिंह की जन्मभूमि और कर्मभूमि अतरौली रही। वे यहां से 10 बार विधायक बने। वर्तमान में उनके पुत्र संदीप सिंह यहीं से विधायक बन बेसिक शिक्षा मंत्री हैं। जिले के अतरौली-गंगीरी और बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र को शामिल कर कल्याण सिंह नगर को शामिल कर कल्याण सिंह नगर बनाने के लिए पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने कहा कि उनके पिता ने राज्य के समग्र विकास के लिए जीवन समर्पित किया, लेकिन उनकी जन्मभूमि अतरौली और कर्मभूमि डिबाई क्षेत्र अब भी अपेक्षित विकास से वंचित हैं।


क्यों अहम है ये फैसला?


पूर्व सीएम की जन्मभूमि अतरौली का मढौली गांव है। ऐसे में अतरौली को केंद्र बनाकर कल्याण सिंह नगर के नाम नया जिला बनाया जा सकता है। ये अलीगढ़ और बुलंदशहर जिले से बीच भौगोलिक रूप से उपयुक्त माना जा रहा है। पहले भी में भी अतरौली को जिला बनाने को लेकर मांग उठाई जा चुकी है। ये प्रस्ताव न केवल प्रशासनिक बल्कि भावनात्मक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। कल्याण सिंह बीजेपी के उन नेताओं में से एक रहे, जिन्होंने अतरौली से लगातार कई बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। राममंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने राज्य की राजनीति को नया आयाम दिया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular