Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHयूपी में कई बड़े फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, देखें...

यूपी में कई बड़े फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली:  योगी प्रशासन ने एक बड़ा फेरबदल किया। एक आदेश जारी करते हुए 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। लिस्ट एक आईजी समेत तीन डीआईजी और कई आईपीएस अफसर के तबादले हुए। कई जिलों के कप्तान बदले गए। कई जिलों के पुलिस कप्तान को कमिश्नरेट में एडजस्ट किया गया।  मोहित गुप्ता वाराणसी से हटकर सचिव गृह के पद पर तैनात किया गया। डीआईजी अजय साहनी को बरेली परिक्षेत्र में तैनात किया गया।


प्रयागराज में चर्चा में रहे डीआईजी वैभव कुमार को वाराणसी में तैनात किया गया। डीआईजी अभिषेक सिंह को सहारनपुर परिक्षेत्र भेजा गया। राजकरण नैय्यर को एसएसपी गोरखपुर और डॉ गौरव ग्रोवर को गोरखपुर से हटा कर एसएसपी अयोध्या बनाया गया। संजय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया। अनूप कुमार सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया। बृजेश कुमार श्रीवास्तव को इटावा का एसएसपी बनाया गया। राजेश कुमार द्वितीय को कौशांबी का एसपी बनया गया।


कई बड़े अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर


धवल जायसवाल को फतेहपुर से हटकर गाजियाबाद कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया। सत्यजीत गुप्ता को संत कबीर नगर से हटाकर कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी पद पर भेजा गया। संदीप कुमार मीणा को संत कबीर नगर का एसपी बनाया गया। लक्ष्मी निवास मिश्र की एसपी रेलवे गोरखपुर के पद तैनाती की गई।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular