spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमोहन भागवत ने बीजेपी का जिक्र कर दिया बड़ा बयान, बोले- संघ...

मोहन भागवत ने बीजेपी का जिक्र कर दिया बड़ा बयान, बोले- संघ किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा

fok-media-samman-samaroh


Mohan Bhagwat Statement: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों पश्चिम बंगाल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तर बंगाल से कोलकाता पहुंचे भागवत ने साइंस सिटी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरएसएस की सोच, उद्देश्य और भूमिका को सरल शब्दों में समझाया। अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संघ को समझना चाहता है, तो उसकी तुलना किसी और संगठन से नहीं करनी चाहिए। तुलना करने से अक्सर गलतफहमियां पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि संघ को केवल एक सामान्य सेवा संगठन मानना भी गलत है, क्योंकि संघ का उद्देश्य इससे कहीं बड़ा और गहरा है।


संघ किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा- आरएसएस प्रमुख


आरएसएस प्रमुख ने कहा कि कई लोग संघ को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नजरिए से देखते हैं, जो एक बड़ी भूल है। उन्होंने साफ कहा कि संघ किसी राजनीतिक दल से जुड़ा संगठन नहीं है। संघ की स्थापना का मूल भाव सिर्फ एक वाक्य में है “भारत माता की जय।” भागवत ने कहा कि भारत केवल जमीन का टुकड़ा या एक देश नहीं है, बल्कि यह अपनी खास संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों से पहचाना जाता है।


भारत को मजबूत बनाने का लक्ष्य


मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जन्म किसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, विरोध या सत्ता हासिल करने के लिए नहीं हुआ। संघ पूरी तरह हिंदू समाज के संगठन, विकास और संरक्षण के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि संघ का लक्ष्य समाज को मजबूत बनाकर भारत को फिर से विश्व गुरु की भूमिका में लाना है।


भारत एक महान विरासत वाला देश- भागवत


अपने विचारों को समझाने के लिए भागवत ने इतिहास का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के निधन के बाद भले ही अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष रुक गया, लेकिन राजा राम मोहन राय के समय से शुरू हुआ समाज सुधार का काम लगातार चलता रहा। उन्होंने इसकी तुलना समुद्र के बीच एक ऐसे द्वीप से की, जो समय के साथ और मजबूत होता गया। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत एक महान विरासत वाला देश है और अब समय आ गया है कि समाज को संगठित और सशक्त किया जाए। उन्होंने माना कि अतीत में भारत अंग्रेजों से युद्ध हार गया था, लेकिन अब जरूरत समाज को जोड़ने और मजबूत करने की है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular