Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘मुसलमानों के अधिकारों को हड़पने के उद्देश्य से बनाया गया एक हथियार’...

‘मुसलमानों के अधिकारों को हड़पने के उद्देश्य से बनाया गया एक हथियार’ राहुल गांधी ने बिल का किया विरोध

fok-media-samman-samaroh


Waqf Amendment Bill 2025: बीती रात वक्फ (संशोधन)विधेयक लोकसभा में बहुमत के साथ पास हो गया है। बिल के पक्ष में 288 वोट पडे। वहीं, विपक्ष में कुल 232 सांसदों ने वोट डाला। लोकसभा के बाद इस बिल को अब राज्यसभा में पेश किया जाना है। बिल को लेकर विपक्ष के नेता सरकार पर कई गंभीर आरोप लगा रहे है। इसी बीच कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे भारत के मूल विचारों पर हमला करार दिया है।


राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर वक्फ (संशोधन)विधेयक का विरोध किया। उन्होंने लिखा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने और उनके निजी कानूनों और संपत्ति के अधिकारों को हड़पने के उद्देश्य से बनाया गया एक हथियार है। उन्होंने लिखा कि आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों द्वारा संविधान पर यह हमला आज मुसलमानों पर लक्षित है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने के लिए एक मिसाल कायम करता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कानून का कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह भारत के मूल विचार पर हमला करता है और अनुच्छेद 25, धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है।


देश में इस बिल को लेकर बहुत गंभीर सवाल खड़े होंगे- सपा सांसद


समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पारित होने पर कहा, “इस देश में मुसलमानों के लिए इससे ज्यादा बुरा कानून पहले पारित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि संविधान को ताक पर रखकर ये विधेयक पारित किया गया है। देश में इस बिल को लेकर बहुत गंभीर सवाल खड़े होंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular