Bengal Murshidabad Protest Against Waqf Bill: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर इलाके में शुक्रवार को वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। उन्होंने वक्फ कानून के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क जाम करने की कोशिश की।
पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। माहौल तेजी से बिगड़ गया। कुछ ही देर में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और पुलिस पर पथराव भी हुआ।स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा।









