spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमुंबई में मेट्रो लाइन-4 का स्लैब गिरा, कई वाहन दबे; 4 लोग...

मुंबई में मेट्रो लाइन-4 का स्लैब गिरा, कई वाहन दबे; 4 लोग घायल

fok-media-samman-samaroh


Mumbai Metro Accident: मुंबई के मुलुंड वेस्ट इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मुलुंड पश्चिम में एलबीएस मार्ग पर बन रही मुंबई में मेट्रो लाइन- 4 का एक बड़ा कंक्रीट स्लैब अचानक गिर गया। यह स्लैब सड़क से गुजर रहे वाहनों पर आ गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसा जॉनसन एंड जॉनसन और ओबेरॉय परिसर के पास हुआ। स्लैब सीधे नीचे से गुजर रही कारों और एक ऑटो रिक्शा पर गिरा। हादसे में एक ऑटो चालक और एक महिला मलबे के नीचे फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।


एलबीएस मार्ग पर लगा लंबा जाम


घटनास्थल के वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। ऑटो भी बुरी तरह दब गया। घायल ऑटो चालक को खून से लथपथ हालत में मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। हादसे के बाद एलबीएस मार्ग पर लंबा जाम लग गया। यह सड़क मुंबई की प्रमुख और व्यस्त सड़कों में से एक है, इसलिए यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। पुलिस ने इलाके को घेरकर ट्रैफिक को दूसरी दिशा में मोड़ दिया।


अधिकारी कर रहे जांच


फिलहाल अधिकारी स्लैब गिरने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी या सुरक्षा चूक की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा किस वजह से हुआ। ये घटना एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular