spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमिथुन चक्रवर्ती ने दी PAK को खुली चेतावनी, बोले- 140 करोड़ भारतीय...

मिथुन चक्रवर्ती ने दी PAK को खुली चेतावनी, बोले- 140 करोड़ भारतीय की खोपड़ी सनक गई तो ब्रह्मोस चलेंगे

fok-media-samman-samaroh


India Pakistan Relation: अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार 12 अगस्त को सिंधु जल संधि में बदलाव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत को दी गई चेतावनी की आलोचना की। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी खुफिया एजेंसी सनक गई, तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेंगे। पाकिस्तान पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता ने आगे कहा कि हमने एक बांध बनाने के बारे में भी सोचा है जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। उसके बाद, हम बांध खोल देंगे, और सुनामी आ जाएगी। मुझे पाकिस्तान के लोगों से कोई शिकायत नहीं है। मैंने यह सब बिलावल भुट्टो लिए कहा है।


 


अभिनेता ने लगाया ये आरोप


 


कहा जा रहा है कि उनकी ये टिप्पणी सिंध सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बिलावल भुट्टो द्वारा दी गई चेतावनी के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने सिंधु नदी की धारा मोड़ने को पाकिस्तान के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता, खासकर सिंध पर हमला बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सिंधु नदी पर जल परियोजना पाकिस्तान की जल सुरक्षा के लिए खतरा है।


 


भुट्टो ने कही थी ये बात


 


पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक कार्यक्रम में कहा था कि  भारत अगर सिंधु जल समझौते को बहाल नहीं करता तो ये हमारे इतिहास, संस्कृति और सभ्यता पर हमला है। इसके साथ ही बिलावल भुट्टो ने भारत पर पाकिस्तान को पानी न देने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भारत की जल नीति आक्रामक है। बिलावल ने अपने भाषण के दौरान यह भी कहा कि युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान के लोग भारत का सामना करने की ताकत रखते हैं। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान भी सभी छह नदियों के पानी को वापस ले सकता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular