spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत-पाक मैच को लेकर ओवैसी ने सरकार से किए सवाल, बोले- क्या...

भारत-पाक मैच को लेकर ओवैसी ने सरकार से किए सवाल, बोले- क्या लोगों की जान से कीमती है पैसा?

fok-media-samman-samaroh


Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान आज, 14 सितंबर को होने जा रहा है। वहीं, इसे लेकर भारत में राजनीतिक और सामाजिक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बीच इस मैच को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। विपक्ष और पीड़ित परिवारों बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। वहीं, एआईएमआईएम चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी ने भी इस मुकाबले को लेकर सवाल उठाए हैं।


ओवैसी ने किए केंद्र सरकार से सवाल


एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि क्या हमारे 26 नागरिकों की जान की कीमती कुछ हजार करोड़ रुपये हैं? पीएम ने कहा था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते, बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते। फिर एक क्रिकेट मैच से बीसीसीआई को कितनी कमाई होगी, 2000 करोड़, 3000 करोड़? ओवैसी ने असम और उत्तर प्रदेश के सीएम से भी सवाल किया कि क्या उनके पास ये ताकत नहीं है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर सकें?


AAP नेताओं ने जलाया पुतला


वहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने मैच को रद्द करने की मांग की और कहा कि सरकार के नो टॉक्स विद टेरर वाले रुख से यह फैसला मेल नहीं खाता। AAP नेताओं ने शनिवार, 13 सितंबर को पाकिस्तान का पुतला जलाया। पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने क्लबों और रेस्टोरेंट्स का बहिष्कार करने की अपील की, जो इस मैच का लाइव प्रसारण करेंगे।


UBT पार्टी ने लोगों से की ये अपील


इसके अलावा, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लोगों से मैच न देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट पर आतंक को तरजीह न दें, पहलगाम के 26 परिवारों के साथ खड़े हों। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि युद्ध और क्रिकेट साथ-साथ कैसे हो सकते हैं? इन्होंने देशभक्ति को भी धंधा बना दिया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular