Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत-पाक तनाव बढ़ा, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में परमाणु युद्ध की चेतावनी

भारत-पाक तनाव बढ़ा, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में परमाणु युद्ध की चेतावनी

fok-media-samman-samaroh


India-Pakistan Tension: हाल ही में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित तनाव को लेकर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर दोनों देशों के बीच कोई गलतफहमी या तर्कहीन प्रतिक्रिया हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। हालांकि अभी परमाणु युद्ध की संभावना कम है, लेकिन पाकिस्तान के सेना प्रमुख द्वारा कश्मीर को “जुगुलर वेन” कहे जाने से हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।


रिपोर्ट बताती है कि आधुनिक मिसाइल तकनीक के कारण दोनों देशों की परमाणु क्षमता कहीं अधिक खतरनाक हो गई है। पाकिस्तान की शाहीन मिसाइल दिल्ली को सिर्फ 7मिनट में और भारत की प्रलय मिसाइल इस्लामाबाद को 6मिनट से भी कम समय में निशाना बना सकती है। पहले की रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि भारत को अगर परमाणु हमले की आशंका होगी, तो वह पहले हमला कर सकता है।


जल समझौते पर टकराव


भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता एकतरफा रूप से निलंबित कर दिया है। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के पीछे है। इस पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और चेतावनी दी है कि अगर भारत ने पानी रोका या मोड़ा, तो इसे “युद्ध का कार्य” माना जाएगा।


किन देशों के पास कितने हथियार?

















देश


कुल परमाणु हथियार


हमले के लिए तैनात


रूस


4380


1710


अमेरिका


3708


1770


चीन


500


24


फ्रांस


290


280


इंग्लैंड


225


120


भारत


172


0 (सभी स्टोरेज में)


पाकिस्तान


170


आंकड़ा स्पष्ट नहीं


इजरायल


90


ज्ञात नहीं


उत्तर कोरिया


50


ज्ञात नहीं


 

 


भारत बना छठी सबसे बड़ी परमाणु ताकत


स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास अब 172 परमाणु हथियार हैं, जो पाकिस्तान से ज्यादा हैं। दुनिया में कुल 12,121 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 9585 मिलिट्री ग्रेड के हैं। भारत अब दुनिया का छठा सबसे बड़ा परमाणु संपन्न देश बन चुका है।


परमाणु नीति में है बड़ा अंतर


भारत की ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति के तहत वह पहले परमाणु हमला नहीं करता, लेकिन पाकिस्तान की ऐसी कोई स्पष्ट नीति नहीं है। पाकिस्तान की परमाणु नीति उसके सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के फैसलों पर निर्भर करती है।


SIPRI के डायरेक्टर डैन स्मिथ ने कहा है कि मौजूदा वैश्विक हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। रूस-यूक्रेन और गाजा संघर्ष ने दुनिया को और अस्थिर कर दिया है। ऐसे में छोटी-सी चिंगारी भी बड़े युद्ध का कारण बन सकती है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular