Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत-पाक के बीच दिल्ली अलर्ट, आज बजेगा सायरन और बढ़ेगी सुरक्षा

भारत-पाक के बीच दिल्ली अलर्ट, आज बजेगा सायरन और बढ़ेगी सुरक्षा

fok-media-samman-samaroh


India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में घुसपैठ की नाकाम कोशिशें की गईं। इसके बाद अब राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पाकिस्तान की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है।


बता दें कि,शुक्रवार को दिल्ली में दोपहर 3बजे ‘एयर रेड सायरन’ बजाया जाएगा। यह सिर्फ एक टेस्टिंग प्रक्रिया होगी। जिला मजिस्ट्रेट (सेंट्रल) जी सुधाकर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह टेस्टिंग आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर की जाएगी। सायरन का संचालन सिविल डिफेंस निदेशालय द्वारा किया जाएगा और यह करीब 15-20मिनट तक चलेगा।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह एक रूटीन टेस्टिंग है, किसी आपात स्थिति का संकेत नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे सायरन सुनकर घबराएं नहीं। इससे पहले 7मई को भी दिल्ली में मॉक ड्रिल की गई थी, जिसमें हवाई हमले की स्थिति में सतर्कता बरतने के तरीके बताए गए थे।


राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ाई गई


भारत-पाक तनाव को देखते हुए दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, सरकारी भवनों, जल संयंत्रों, अदालतों और विदेशी दूतावासों जैसे अहम स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही, बाजारों, रेलवे स्टेशनों, मॉल्स, पार्कों और मेट्रो स्टेशनों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।


गुरुवार रात दिल्ली पुलिस ने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दीं और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया, “रात में गश्त बढ़ा दी गई है और हर संवेदनशील क्षेत्र में विशेष निगरानी की जा रही है।”


हर गाड़ी की हो रही जांच, बम निरोधक दस्ते भी सक्रिय


दिल्ली पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी क्षेत्रीय विशेष आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस उपायुक्तों के साथ सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। राजधानी में प्रवेश करने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। कई स्थानों पर बम निरोधक दस्तों ने तलाशी अभियान भी शुरू कर दिए हैं।


इस समय राजधानी पूरी तरह अलर्ट पर है और प्रशासन जनता से संयम बनाए रखने की अपील कर रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular