spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारत ने दोबारा किया सरगोधा एयरबेस पर हमला, 1965 में भी उड़ाए...

भारत ने दोबारा किया सरगोधा एयरबेस पर हमला, 1965 में भी उड़ाए थे मिराज और फाल्कन

fok-media-samman-samaroh


India Attacked Sargodha Airbase: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारतीय सेना ने बड़ा हमला किया है। एक ताज़ा वीडियो सामने आया है जिसमें एयरबेस से धुआं उठता देखा गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सरगोधा एयरबेस का है और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में यहां भारी तबाही मची है।


यह पहली बार नहीं है जब भारत ने सरगोधा एयरबेस को निशाना बनाया हो। साल 1965की जंग के दौरान भी भारतीय वायुसेना ने इस एयरबेस पर एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें पाकिस्तान के कई फाइटर जेट तबाह हुए थे। इसी ऐतिहासिक ऑपरेशन पर आधारित फिल्म ‘स्काई फोर्स’ भी बनाई गई है, जिसने इस हमले की रणनीति और बहादुरी को दर्शाया है।


सरगोधा एयरबेस को क्यों कहा जाता है मुशफ एयरबेस


यह एयरबेस पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में स्थित है। पहले इसे पीएएफ बेस सरगोधा के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2003में इसका नाम बदलकर ‘मुशफ एयरबेस’ रखा गया। यह नाम पाकिस्तान एयरफोर्स के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल मुशफ अली मीर के सम्मान में रखा गया, जिनकी विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।


कॉम्बैट कमांडर्स स्कूल (CCS) है इस एयरबेस की खास पहचान


मुशफ एयरबेस में पाकिस्तान की कॉम्बैट कमांडर्स स्कूल (CCS) स्थित है, जो वायुसेना की रणनीतियों, हथियारों और युद्ध तकनीकों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां तीन स्क्वाड्रन सक्रिय हैं—


Skybolts: मिराज III/5


Dashings: F-7P


Dragons: JF-17


CCS के अधिकारी हर साल PAF की लड़ाकू इकाइयों का निरीक्षण करते हैं और युद्ध क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए मूल्यांकन करते हैं।


ये विमान हैं एयरबेस की ताकत


मुशफ एयरबेस में कई आधुनिक विमान तैनात हैं, जिनमें शामिल हैं:


F-16 Fighting Falcon:मल्टी-रोल फाइटर जेट, नंबर 9स्क्वाड्रन ‘Griffins’ और CCS में तैनात।


JF-17 Thunder: पाकिस्तान-चीन द्वारा विकसित हल्का लड़ाकू विमान, CCS ‘Dragons’ में तैनात।


Mirage 5PA:फ्रांसीसी विमान, ग्राउंड अटैक के लिए, CCS ‘Skybolts’ में तैनात।


F-7P:चीनी मूल का लड़ाकू विमान, CCS ‘Dashings’ स्क्वाड्रन का हिस्सा।


Falcon 20 F/G: इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए इस्तेमाल होने वाला विमान, नंबर 24स्क्वाड्रन में तैनात।


AW-139हेलीकॉप्टर:सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशंस के लिए, नंबर 82 SAR यूनिट में तैनात।


इस हमले से साफ है कि भारत ने पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमलों का सख्त और रणनीतिक जवाब दिया है। सरगोधा एयरबेस की तबाही, पाकिस्तान की वायुसेना के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular