spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘भारत के मैरीटाइम सेक्टर पर दुनिया का कितना विश्वास है’ इंडिया मैरीटाइम...

‘भारत के मैरीटाइम सेक्टर पर दुनिया का कितना विश्वास है’ इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में बोले पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Mumbai: मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “साल 2016 में मुंबई में ही इस आयोजन की शुरूआत हुई थी और ये हम सभी के लिए खुशी की बात है कि आज ये समिट एक ग्लोबल इवेंट बन चुका है। आज यहां इस कार्यक्रम में दुनिया के 85 से अधिक देशों की भागीदारी अपने आप में एक बहुत बड़ा संदेश दे रही है। अभी यहां शिपिंग सेक्टर से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ हुआ है और शिपिंग सेक्टर्स में हुए लाखों-करोड़ों के MoU भी जारी हुए हैं। ये दिखाता है कि भारत के मैरीटाइम सेक्टर पर दुनिया का कितना विश्वास है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में कहा, “21वी सदी के इस कालखंड में भारत का मैरीटाइम सेक्टर तेज गति और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। खासकर साल 2025 भारत के मैरीटाइम सेक्टर के लिए बहुत अहम साल रहा है। विझिंजम पोर्ट के रूप में भारत का पहला डीप वॉटर इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट हब अब ऑपरेशनल हो चुका है। कुछ समय पहले ही दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर वेसल वहां पहुंचा।


ये हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि ये हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। साल 2024-25 में भारत के मेजर पोर्ट्स ने अब तक का सबसे अधिक कार्गो हैंडल करके भी नया रिकॉर्ड बनाया है। एक और बड़ा काम JNPT में हुआ है। JNPT में भारत-मुंबई कंटेनर टर्मिनल चरण-2 भी शुरू हो गया। इससे इस टर्मिनल की क्षमता भी दोगुनी हो गई है और ये भारत का सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट बन गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular