spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन...’ भारत के खिलाफ साजिश करने...

‘भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन…’ भारत के खिलाफ साजिश करने वालों को सीएम योगी ने दी चेतावनी

fok-media-samman-samaroh


UP NEWS: उत्तर प्रदेश के लखनऊमें लोकमाता पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2014 के पहले की सरकारों ने भारत को भारत के रूप में नहीं देखा। भारत को भारतीयता की पहचान नहीं देने दी।


सीएम योगी ने कहा कि भारत को भारतीय दृष्टिकोण से देखने का प्रयास नहीं किया। भारत में लक्षित हिंसा से संबंधित सांप्रदायिक कानून बनाकर भारतीयता पर प्रहार करने का प्रयास किया गया। जब उस सरकार ने भारत में राम और कृष्ण को काल्पनिक पात्र बताया। ये वहीं सरकार है जो राम सेतु को तोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा, “भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है। #OperationSindoor ने इस बात को साबित किया। जब भी भारत के खिलाफ किसी ने हिमाकत की तो नया भारत उसका जवाब उसी रूप में देता है।


अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर एक डिग्री कॉलेज थासीएम योगी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “औरैया में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर एक डिग्री कॉलेज था। सपा की सरकार ने उस डिग्री कॉलेज का नाम बदल दिया था। आज मुझे घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि उसी औरैया में हम राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करेंगे।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular