spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सभी रिकॉर्ड़, गदर 2 से...

बॉर्डर 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सभी रिकॉर्ड़, गदर 2 से लेकर धुरंधर तक सभी को पीछे छोड़ा

fok-media-samman-samaroh


 


border 2 box office collection : बॉलीवुड की वॉर-एक्शन ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में छावा, गदर 2 से लेकर धुरंधर तक सभी को पीछे कर दिया है।  चार दिनों के ओपनिंग वीक पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद ये फिल्म आज पांचवे दिन भी शानदार कमाई कर रही है। वीक डेज होने के बावजूद इस फिल्म का कलेक्शन बाकियों से बहुत आगे है।  


 


 ‘बॉर्डर 2’ ने चार दिनों में कितना कलेक्शन किया


 


‘बॉर्डर 2’ को पहले दिन 30 करोड़ की ओपनिंग मिली।  दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़ की कमाई की।  फर्स्ट डे के मुकाबले दूसरे दिन कलेक्शन में 21.67% का ग्रोथ रहा. तीसरे दिन यान रविवार को फिल्म का कलेक्शन रिकॉर्ड 49.32% की ग्रोथ के साथ 54.5 करोड़ तक पहुंच गया। इसके बाद भी कमाई रुकी नहीं. चौथे दिन रिपब्लिक डे पर फिल्म ने 8.26% ग्रोथ के साथ 59 करोड़ कमाए। इस कलेक्शन के साथ इस ‘बॉर्डर 2’ फर्स्ट मंडे सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई।  साथ ही इसने ‘टाइगर 3’ (58 करोड़), ‘पुष्पा 2’ (46.4) करोड़ ‘बाहुबली 2’ (40.25) करोड़, ‘एनिमल’ (40.06) करोड़ और ‘गदर 2’ (38.7 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा और नंबर वन की गद्दी पर काबिज हो गई।  


 


ब्लॉकबस्टर ट्रेंड पर चल रही है ‘बॉर्डर 2’


 


ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक तरन आदर्श ने आज एक्स पर लिखा है, ”बॉर्डर 2′ को इस वक्त कोई रोक नहीं पा रहा।  फिल्म ने प्री-रिलीज सभी उम्मीदों को काफी बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी इसकी धुआंधार बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ने पूरी तरह शांत कर दिया है। उन्होंने आगे लिखा, ”बॉर्डर 2′ इस वक्त पूरी तरह ब्लॉकबस्टर ट्रेंड पर चल रही है. अब मंगलवार से गुरुवार तक का कलेक्शन यह साफ करेगा कि फिल्म की रफ्तार कितनी लंबी और कितनी मजबूत रहने वाली है।  


 


 फिल्म ने चार दिनों में कमाए 193 करोड़


 


‘बॉर्डर 2’ की प्रोड्यूसर कंपनी टी-सीरीज ने भी बॉक्स ऑफिस के आंकड़ें जारी किए हैं। एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा गया है- ‘जब हिंदुस्तान को कोई कहानी पसंद आती है तो ऐसा होता है। ‘ इसके साथ ही मेकर्स ने कमाई के आंकड़े जारी किए हैं और बताया है कि फिल्म ने चार दिनों में 193.48 करोड़ का कलेक्शन किया है।  मेकर्स ने इसे हिंदुस्तान की जीत बताया है। 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular