Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबेटी संग जोड़ी नहीं आई रास तो शादी से पहले दामाद संग...

बेटी संग जोड़ी नहीं आई रास तो शादी से पहले दामाद संग फरार हुई सास, जानें क्या है मामला?

fok-media-samman-samaroh


UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की शादी से पहले ही मां अपने होने वाले दामाद के साथ फरारा हो गई। इसके साथ बेटी की मां घर में रखे सोने-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई। दरअसल, बेटी की शादी की तारीख तय होने के बाद से ही बेटी की मां और होने वाले दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।


इस बीच, दामाद ने अपनी होने वाली सास को एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया। जिसके जरिए दोनों घंटों एक-दूसरे से बात किया करते थे। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और शादी से ठीक पहले सास और दामाद अपने घर से गहने लेकर फरार हो गए। 


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव का है। यहां बेटी की शादी से पहले सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई। इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। वहीं, इस जितेंद्र कुमार नाम के एक व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई।


इस मामले में जितेंद्र कुमार का बताया कि उसकी पत्नी और उनकी बेटी का होने वाला पति शादी से पहले घर से भाग गए गैं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी बेटी की शादी 16 अप्रैल को होने थी। जिसकी सारी तैयारियां भी शुरु हो चुकी थी। शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। लेकिन अचानक उनकी पत्नी घर से भाग गई। इसी बीच खबर आई कि दुल्हा भी फरार हो गया है। फिर बाद में समझ आया कि दोनों एक-साथ भागे हैं। इसी के साथ दोनों घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के गहने भी अपने साथ ले गए। 


पीड़ित पति ने क्या बताया?


जितेंद्र कुमार ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस भी जांच में जुट गई। पुलिस जांच में फरार सास और दामाद की मोबाइल डिटेल्स निकाली गई। जिससे पता चला कि दोनों साथ में घर से भागे हैं। पुलिस ने बताया कि शादी की तैयारियों के बीच सास और दामाद एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दरअसल, दोनों पूरा दिन एक-दूसरे से फोन के जरिए बात किया करते थे।


इस मामले में जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह बेंगलुरु में काम करता है, इसलिए एक-दो महीने में घर आता है। लेकिन जब वह पिछली बार घर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी ने जिस लड़के के अपनी बेटी की शादी तय की है, वह उससे बहुत ज्यादा बात करती है।


मामले की जांच में जुटी पुलिस


इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि फरार लोगों की तलाश जारी है। उनके मोबाइल लोकेशन को ट्रेककिा जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने धोखाधड़ी और गहने की चोरी जैसे गंभीर धाराएं जोड़ी जा रही हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular