spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबेंगलुरु में बड़ी साजिश नाकाम; भारी मात्रा में जिलेटिन बरामद; जांच में...

बेंगलुरु में बड़ी साजिश नाकाम; भारी मात्रा में जिलेटिन बरामद; जांच में जुटी पुलिस

fok-media-samman-samaroh


Gillete Recovered From Bengluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया अन्यथा एक बड़ी घटना हो सकती थी। कलासीपल्या बीएमटीसी बस स्टैंड के पास सार्वजनिक शौचालय के बाहर एक बैग में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, बैग की तलाशी में पुलिस ने जिलेटीन स्टिक और डेटोनेटर बरामद किया है।


शौचालय के इंचार्ज ने क्या बताया?


23 जुलाई करीब दोपहर 2 बजे के आसपास सार्वजनिक शौचालय के बाहर बैग में 6 जिलेटीन स्टिक और डेटोनेटर बरामद हुआ। एक बैग के अंदर ये दोनों विस्फोटक अलग-अलग रखे गए थे। सार्वजनिक शौचालय के इंचार्ज दीपक ने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को लेकर सफाई का जायजा लेने के लिए महानगर परिवहन निगम यानी बीएमटीसी के अधिकारियों की टीम उनसे बात कर रही थी।


उसी समय बाहर टेबल पर एक व्यक्ति बैग रखकर टॉयलेट के भीतर चला गया। कुछ समय बीत जाने के बाद भी बैग लेने के लिए कोई नहीं आया तो उसने बैग को नीचे साइड में डाल दिया गया। इसके बाद वह किसी काम से बाजार चला गया और टेबल पर शुल्क वसूलने के लिए अपने भाई को बैठा कर चला गया। काफी देर तक कोई बैग लेने नहीं आया तो बीएमटीसी गार्ड को सूचना दी गई और उन्होंने आकर देखा तो बैग में जिलेटीन थी। जिसके बाद तुरंत पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई।


बम निरोधक दस्ता पहुंचा


पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया। पुलिस कमिश्नर (पश्चिम) एस गिरीश ने कहा कि कलासीपाल्य बीएमटीसी बस स्टैंड के शौचालय से बाहर एक कैरी बैग में छह जिलेटिन की छड़ें और कुछ डेटोनेटर मिले पुलिस ने उस जगह को कोर्डन ऑफ कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular