spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबीजेपी की 5 राज्यों के चुनाव के लिए नई डिजिटल रणनीति, AI...

बीजेपी की 5 राज्यों के चुनाव के लिए नई डिजिटल रणनीति, AI और सोशल मीडिया पर जोर

fok-media-samman-samaroh


Five State Election: बीजेपी ने पांच राज्यों वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, केरला, असम  और पुडुचेर्री में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नई और आधुनिक सोशल मीडिया रणनीति तैयार की है। इस रणनीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नैतिक इस्तेमाल और हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग “चार्जशीट” जारी करना शामिल है। बीजेपी ने हर राज्य की राजनीतिक स्थिति के हिसाब से अपनी योजना बनाई है।


पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे विपक्ष शासित राज्यों में पार्टी की रणनीति आक्रामक रहेगी। यहां टीएमसी, डीएमके और एलडीएफ सरकारों की कथित नाकामियों को उजागर करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं असम और पुडुचेरी, जहां एनडीए की सरकार है, वहां सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।


AI का कैसे होगा इस्तेमाल


पार्टी पहली बार बड़े स्तर पर जनरेटिव AI का इस्तेमाल करेगी। इसके जरिए इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और एनिमेटेड वीडियो बनाए जाएंगे। इन वीडियो में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई  विजयन  जैसे नेताओं के कार्टून रूप दिखाकर उनकी नीतियों पर व्यंग्य किया जाएगा। हालांकि पार्टी ने साफ किया है कि हर AI वीडियो में स्पष्ट डिस्क्लेमर दिया जाएगा ताकि किसी तरह की गलत जानकारी न फैले।


अलग-अलग चार्जशीट तैयार कर रही पार्टी


पश्चिम बंगाल में बीजेपी हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग चार्जशीट तैयार कर रही है। इनमें स्थानीय विधायक और राज्य सरकार की कमियों का उल्लेख होगा। इन दस्तावेजों को डिजिटल रूप में व्हाट्सऐप समूहों के जरिए फैलाया जाएगा। इसके अलावा पार्टी स्थानीय भाषा बोलने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी जोड़ रही है ताकि राष्ट्रीय मुद्दों को स्थानीय स्तर पर समझाया जा सके। युवा मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए छोटे वीडियो कंटेंट पर खास फोकस रहेगा।


असम में हाल की एक AI वीडियो विवाद के बाद पार्टी ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। अब अभियान पूरी तरह डेटा आधारित होगा, जिसमें युवाओं के रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular