spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिहार में NDA की जीत से खुश नजर आए पवन सिंह, सोशल...

बिहार में NDA की जीत से खुश नजर आए पवन सिंह, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

fok-media-samman-samaroh


Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम अब साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान से स्पष्ट हो गया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। NDA अभी 200 से ज्यादा सीटों पर आगे है, वहीं महागठबंधन महज 36 सीटों पर लीड बनाए हुए है। इस बीच एनडीए की जीत पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।


पवन सिंह ने दी प्रतिक्रिया


चुनाव के रुझानों के बीच पवन सिंह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ उनकी फोटो दिखाई दे रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि बिहार की जनता को कोटि कोटि धन्यवाद। बिहार के जन-जन का हृदय से आभार। इसी के साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी शेयर की। वहीं, जो पोस्टर सिंगर ने शेयर किया उसमें लिखा था कि NDA ही बिहार का भरोसा, NDA ही बिहार का भविष्य।


पवन सिंह का दावा


इस चुनाव को लेकर पवन सिंह को बीजेपी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया था। उन्होंने पूरे बिहार में कई जगहों पर जमकर रैलियां और रोड शो किए थे।  इसी दौरान उन्होंने दावा कर दिया था कि NDA पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाएगा।


एनडीए बना सकती आपनी सरकार


NDA बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की तरफ आगे बढ़ रहा है। साल 2020 के मुकाबले इस बार एनडीए को काफी ज्यादा सीटों का फायदा हुआ है। पिछली बार जहां 43 सीटों पर सिमटी नीतीश कुमार की पार्टी इस पर 84 से ज्यादा सीटें अपने पक्ष में कर रही हैं, वहीं बीजेपी 89 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बनने की तरफ बढ़ चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस 6 और आरजेडी महज 25 सीटों से आगे नहीं बढ़ पा रही है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular