spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘बिहार के नौजवानों के भविष्य को अधर में लटका दिया था’ बेगुसराय...

‘बिहार के नौजवानों के भविष्य को अधर में लटका दिया था’ बेगुसराय में RJD पर जमकर बरसे पीएम मोदी

fok-media-samman-samaroh


Bihar Assembly Elections 2025बिहार के बेगुसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि “आपने हमेशा मोदी पर भरोसा किया है। नीतीश कुमार पर आशीर्वाद बरसाया है। आपका यही विश्वास विकास को विकास के नए दौर की तरफ ले जा रहा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने जंगलराज को सुशासन में बदला। अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है। मैं बिहार की समृद्धि के लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक तरफ NDA है जिसमें सूझबूझ से भरा नेतृत्व है। दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। ये लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोलें लेकिन पीठ पीछे एक दूसरे की खाल खींच रहे हैं। इस महालठबंधन में अटक दल है, लटक दल है, भटक दल है, झटक दल है और पटक दल है।


पीएम मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस तो खुद ही अपने आप में एक समस्या हैं। इनके पास बिहार की समस्याओं का न कभी समाधान था और न कभी होगा। ये संवेदनहीन लोग हैं, ये वो लोग हैं, जो बाढ़ आने पर भी गरीबों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि NDA सरकार के लिए विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम जानते हैं कि जब औद्योगिकरण होगा, तो नौकरियां भी आएंगी। इसलिए हमने सबसे पहले बिहार को जंगलराज से मुक्त किया।


बिहार के नौजवानों के भविष्य बर्बाद कर दिया- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वालों ने सिर्फ अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाया और बिहार के नौजवानों के भविष्य बर्बाद कर दिया। ये बात बेगूसराय का हर घर जानता है, हर कोई महसूस करता है। हमारे श्रीबाबू ने बेगूसराय को औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए काम किया था। उनके प्रयास से यहां अनेक प्रकार के उद्योग आए। एक समय था, जब ये क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक था।


बरौनी, बेगूसराय को एक सदी पीछे धकेल दिया- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन फिर यहां जंगलराज आ गया। धौंस, धमकी और डर का वो काला दौर जिसने बिहार के उद्योगों पर ताले लगा दिए, फैक्ट्रियों को बंद कर दिया, निवेशक भाग गए। ये ताले फैक्ट्री पर नहीं आपके भविष्य पर लगे थे। जंगलराज ने सिर्फ कुछ फैक्ट्रियां बंद नहीं की, बल्कि बिहार के नौजवानों के भविष्य को अधर में लटका दिया था। बरौनी, बेगूसराय को एक सदी पीछे धकेल दिया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular