spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबस 24 घंटे का इंतजार, इस राज्य में मानसून देगा दस्तक, तपती...

बस 24 घंटे का इंतजार, इस राज्य में मानसून देगा दस्तक, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

fok-media-samman-samaroh


Monsoon In India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 24 घंटों में केरल पहुंचने वाला है, जो सामान्य तिथि 1 जून से लगभग एक सप्ताह पहले है। यह 2009 के बाद सबसे जल्दी मानसून आगमन होगा, जब मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। इस तरह, 16 साल बाद मानसून इतनी जल्दी दस्तक देने जा रहा है, जो एक अनूठा रिकॉर्ड बनाएगा।


मानसून के जल्दी आगमन के लिए अनुकूल परिस्थितियां, जैसे निम्न दबाव का क्षेत्र और अरब सागर में चक्रवाती प्रणाली, पिछले दो दिनों में केरल में भारी बारिश का कारण बनी हैं। IMD ने 2025 के लिए सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे खरीफ फसलों के रिकॉर्ड उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में अगले दो दिनों में मानसून दस्तक देने की संभावना है। 27 मई तक केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। पिछले साल केरल में 30 मई को मानसून ने दस्तक दी थी। भारत में जून से लेकर सितंबर तक 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।


इन दिनों देश कई राज्यों का हाल गर्मी की वजह से काफी बुरा है। मानसून आने से लोगों को गर्मी राहत मिलेगी।  अभी मानसून की राह में को अड़चन महसूस नहीं की गई। वहीं, भारत में कृषि काफी हद तक बारिश पर निर्भर रहती है। इस मानसून समय से आने पर लोगों को काफी राहत मिलेने की उम्मीद है।  


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular