spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबरेली पुलिस ने किए FIR में कई बड़े खुलासे, मौलाना तौकीर रजा...

बरेली पुलिस ने किए FIR में कई बड़े खुलासे, मौलाना तौकीर रजा के घर से मिले अवैध हथियार

fok-media-samman-samaroh


Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली हिंसा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार 26 सितम्बर को आई लव मुहम्मद कैंपेन नाम पर हुई हिंसा एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया कि IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने निर्देश दिए थे कि शहर का माहौल बिगाड़ना है चाहे इसमें पुलिसवालों की हत्या ही क्यों न हो जाए और ये भी दिखाना है कि मुस्लिम कितने ताकतवर हैं।


पुलिस ने तौकीर रजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 10 FIR में 2000 से अधिक लोग नामित हैं। हिंसा में 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए और पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए। इसके साथ ही शहर में इंटरनेट 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।


कैसे भड़की हिंसा?


बता दें कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आला हजरत दरगाह और तौकीर रजा के आवास के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे। सभी ने आई लव मुहम्मद का पोस्टर लेकर मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने अनुमति न देने पर प्रदर्शन रद्द कर दिया। भीड़ में से कुछ ने गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा जैसे नारे लगाए, जिससे माहौल खराब हो गया।


तौकीर रजा को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू


बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तौकीर रजा सहित 8 आरोपी जेल भेजे गए। 90 से 95 प्रतिशत लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उपद्रवी तत्वों ने कानून-व्यवस्था भंग की।  वहीं प्रशासन ने तौकीर रजा और उसके करीबियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें तौकीर रजा के करीबी नफीस की मार्केट सील होगी, नगर निगम ने नोटिस दिया है। 3 साल से मार्केट सील होने का नोटिस जारी हो रहा है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular