Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘बनारस, बहुत बदल गया है’ वाराणसी में पीएम मोदी ने दी 3...

‘बनारस, बहुत बदल गया है’ वाराणसी में पीएम मोदी ने दी 3 हजार करोड़ की सौगात

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कल हनुमान जन्मोत्सव का पावन दिन है। आज मुझे संकट मोचन महाराज की काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है। हनुमान जन्मोत्सव से पहले काशी की जनता विकास का उत्सव मनाने इकट्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है। काशी ने आधुनिक समय को साधा है, विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में मजबूत कदम रखे हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज सामाजिक चेतना के प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर नारी शक्ति के हित, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया है। आज हम उनके विचारों को उनके संकल्पों को नारी सशक्तिकरण के उनके आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं और नई ऊर्जा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “महात्मा ज्योतिबा फुले जी जैसे त्यागी, तपस्वी, महापुरुषों की प्रेरणा से ही देशसेवा का हमारा मंत्र रहा  है, सबका साथ-सबका विकास। हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं, जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ-सबका विकास। जो लोग सत्ता हथियाने के लिए दिन रात-खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है, परिवार का साथ-परिवार का विकास।


अब इलाज के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहींपीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “10-11 साल पहले, पूरे पूर्वांचल में इलाज को लेकर जो परेशानियां थीं, वो भी हम जानते हैं। आज स्थितियां अलग हैं, मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी भी बन रही है। दिल्ली-मुंबई के बड़े-बड़े अस्पताल आज आपके घर के पास आ गए हैं। यही तो विकास है, जहां सुविधाएं लोगों के पास आती हैं। उन्होंने कहा कि “जब आपने हमें तीसरी बार आशीर्वाद दिया, तब हमने भी सेवक के रूप में स्नेह स्वरूप अपने कर्तव्य को निभाया है। मेरी गारंटी थी, बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा, इसकी का परिणाम है, आयुष्मान वय वंदना योजना। ये योजना बुजुर्गों के इलाज के साथ ही उनके सम्मान के लिए है। अब इलाज के लिए जमीन बेचने की जरूरत नहीं, अब इलाज के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं, अब इलाज के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं। आयुष्मान कार्ड से आपके इलाज का पैसा अब सरकार देगी।


बनारस, बहुत बदल गया है-पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज काशी होकर जो भी जाता है, वो यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर की, यहां की सुविधाओं की बहुत प्रशंसा करता है। हर दिन लाखों लोग बनारस आते हैं, बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हैं, मां गंगा में स्नान करते हैं। हर यात्री कहता है- बनारस, बहुत बदल गया है।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular