spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHफरीदाबाद में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 युवक की मौत,...

फरीदाबाद में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 युवक की मौत, चार घायल

fok-media-samman-samaroh


Faridabad Road Accident:  नए साल के मौके पर फरीदाबाद में मेट्रो स्टेशन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियों में साफ दिखा रहा है कि एक तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादस में 1 युवक की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। यह युवक आपस में दोस्त थे।


पुलिस के मुताबिक, जवाहर कॉलोनी के रहने वाले सारांश, लक्ष्य, राघव, तुषार और यथार्थ ने नए साल पर वृदांवन जाने की योजना बनाई थी। पांचों दोस्त वीरवार सुबह करीब 3 बजे घर से निकल गए। पांचों दोस्तों ने पहले एनआइटी-1 स्थित संतों के गुरुद्वारे में मत्था टेका।इसके बाद वह बलेनो कार से वृंदावन के लिए निकल गए। कार को सारांश चला रहा था। लक्ष्य ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। वहीं राघव, तुषार और यथार्थ पीछे की सीट पर बैठे हुए थे।


बताया गया कि नीलम फ्लाईओवर पार करने के बाद जैसे ही गाड़ी बाटा मेट्रो स्टेशन के सामने आई तो टायर फट गया। जिसके बाद गाड़ी तेज स्पीड़ में ग्रिल में टकराई और डिवाइडर पर जाकर पलट गई। इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया, जिससे गाड़ी चलाने वाला सारांश सड़क पर आकर गिरा। सारांश का सिर रोड पर लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लक्ष्य को हल्की चोटे आई।


पांचों युवक ग्रेजुएशन कर रहे


परिवार के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक ग्रेजुएशन के छात्र है। सभी जवाहर कॉलोनी में ही आसपास रहते है। मृतक सारांश एनआईटी क्षेत्र का रहने वाला था और जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।


लोगों ने घायलों को निकाला


दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


पुलिस कर रही है मामले की जांच


सेंट्रल थाना पुलिस इंचार्ज रंधीर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular