नई दिल्ली: इन दिनों कर्नाटक में सड़कों और गड्ढों को लेकर सियासती उफान पर है। इस बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मैं कल ही दिल्ली गया था। मीडिया को ये भी दिखाना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास के सामने कितने गड्ढे हैं। उन्होंने कहा कि खराब सड़कें देशभर की समस्या है। मैं कहना चाहता हूं कि ये गड्ढे हर जगह हैं। लेकिन मीडिया सिर्फ कर्नाटक के गड्ढे दिखा रही है, जो ठीक नहीं है।
‘प्रधानमंत्री आवास के सामने कितने गड्ढे हैं’ सड़कों पर गड्ढों को लेकर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने अपनी सरकार का किया बचाव
RELATED ARTICLES









