spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHप्यार का ऐसा खुमार कि 9 बच्चों को छोड़कर हुए फरार! फिल्मी...

प्यार का ऐसा खुमार कि 9 बच्चों को छोड़कर हुए फरार! फिल्मी है अंदाज, जानें पूरा मामला

fok-media-samman-samaroh


UP News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली पांच बच्चों की मां और चार बच्चों के पिता अपने घर-परिवार और बच्चों को छोड़कर साथ में फरार हो गए। इतना ही नहीं, दोनों ने शादी भी कर ली और अपने फेसबुक अकाउंट पर फोटो भी पोस्ट कर दी। इस मामले के सामने आते ही दोनों परिवार में हड़कंप मच गया।


क्या है पूरा मामला? 


दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के महरिया गांव का है। यहां प्रेम-प्रसंग के चलते गांव की रहने वाली पांच बच्चों की मां अपने ही गांव के रहने के चार बच्चों के पिता के साथ भाग गई। दोनों ही अपने घर-परिवार और यहां तक की अपने बच्चों को छोड़कर घर से फरार हो गए। जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। इसके बाद दोनों ने अपनी शादी की फोटो फेसबुक पर भी पोस्ट की।


बता दें, दोनों के फरार होने की बात सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कप मच गया। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों लंबे समय से फरार होने की योजना बना रहा था। इस बीच, दोनों परिवार के लोगों ने उनके बच्‍चों को लेकर चिंता जताई है।


शादी की फोटो सामने आती खुला राज


स्थानीय लोगों की मानें तो इस घटना की जानकारी 5 अप्रैल को सामने आई। जब पांच बच्चों की मां गीता और चार बच्चों के पिता गोपाल की शादी की फोटो सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों अपने-अपने परिवार और अपने बच्चों को छोड़कर फरार हो गए और शादी कर ली।


लोगों ने बताया कि 5 अप्रैल को पहले गीता अचानक घर से गायब हो गई थी। फिर गोपाल भी अपने घर से फरार हो गया। दोनों अपने घर से कुछ नकद और गहने लेकर फरार हुए हैं।


महिला के पति ने लगाए कई आरोप


बता दें, महिला का पति श्रीचंद मुंबई में वड़ा पाव बेचता है। लेकिन कुछ समय वह अपने परिवार के साथ रह रहा था। श्रीचंद और गीता के 5 बच्चें है। जिनमें से चार बेटियां और एक बेटा है। जब श्रीचंद को अपनी पत्नी के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी गीता घर से 90 हजार रुपये नकद और गहने लेकर भाग गई हैं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular