spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपेट्रोल-डीजल महंगा...शेल इंडिया ने बढ़ाए दाम, आम लोगों पर असर

पेट्रोल-डीजल महंगा…शेल इंडिया ने बढ़ाए दाम, आम लोगों पर असर

fok-media-samman-samaroh


Petrol-Diesel Rates: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। निजी कंपनी शेल इंडिया ने 1 अप्रैल से ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत में करीब 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद सामान्य पेट्रोल की कीमत 119.85 रुपये और प्रीमियम पेट्रोल 129.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है।


डीजल 25 रुपये प्रति लीटर महंगा


वहीं, डीजल की कीमत में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। डीजल करीब 25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब सामान्य डीजल की कीमत 123.52 रुपये और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई है। इसके पीछे पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई को लेकर चिंता बताई जा रही है।


ईरान युद्ध का असर भारत पर नजर आया


जानकारी के मुताबिक, ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर सीधे भारत पर पड़ रहा है। आने वाले समय में डीजल की कीमत और बढ़कर 148 से 165 रुपये प्रति लीटर तक जा सकती है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि निजी कंपनियों पर ज्यादा दबाव है, क्योंकि सरकारी कंपनियों को कुछ हद तक राहत मिल जाती है, लेकिन निजी कंपनियों को नुकसान की भरपाई खुद करनी पड़ती है। इसी कारण उन्हें कीमत बढ़ानी पड़ रही हैं।


कुछ दिन पहले नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा किया था। भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल आयात करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल का सीधा असर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular