spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपूर्व DUSU प्रेसिडेंट को मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर...

पूर्व DUSU प्रेसिडेंट को मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर मैसेज कर मांगी 5 करोड़ की फिरौती

fok-media-samman-samaroh


Raunak Khatri News: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है और न देने पर जान से मारने की धमकी मिली। साथ ही उसने ये भी बताया कि वह कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा है। धमकी भरा मैसेज रौनक खत्री को व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से भेजा गया। धमकी देने वाले ने सिर्फ संदेश ही नहीं भेजा बल्कि व्हाट्सएप पर कई बार कॉल भी किए। जिसके बाद रौनक खत्री ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।


 


पुलिस कर रही मामले की जांच


 


दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ये इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये धमकी रोहित गोदारा ने ही दी है या कोई उसका नाम लेकर डराने की कोशिश कर रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से उस विदेशी नंबर के लोकेशन और आईपी एड्रेस की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकियां अक्सर डराने और पैसों की मांग के लिए की जाती हैं।


 


रौनक खत्री की बढ़ी सुरक्षा


 


इस धमकी के बाद पुलिस ने रौनक खत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है और उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी की पहचान जल्द की जाएगी और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular