spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपूर्णिया को पीएम मोदी ने दी 36,000 करोड़ रुपये की सौगात, RJD...

पूर्णिया को पीएम मोदी ने दी 36,000 करोड़ रुपये की सौगात, RJD और कांग्रेस पर किया बड़ा हमला

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Purnia: बिहार के पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज यहां बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। रेल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी। आज यहां 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर भी मिला है। इन परिवारों के जीवन में एक नई शुरूआत हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा से पहले अपने पक्के घर में गृह प्रवेश बहुत सौभाग्य से होता है। मैं इन परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।


पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये अवसर मेरे बेघर भाई-बहनों को भरोसा देने का भी है कि एक दिन उनको भी पक्का घर मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है। हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं। अब हम 3 करोड़ नए घर बनाने का काम कर रहे हैं। जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी रुकने या थमने वाला नहीं है। पिछड़े को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-विकसित भारत के निर्माण में इंजीनियर्स की बहुत बड़ी भूमिका है। मैं देश के सभी इंजीनियर्स को आज के दिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।


देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है। और बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरुरी है। RJD और कांग्रेस की सरकारों के कुशासन का बहुत बड़ा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा है। लेकिन, अब NDA सरकार स्थिति बदल रही है। अब ये क्षेत्र विकास के focus में है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular