spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी ने WHO ग्लोबल समिट में योग पर दिया जोर, प्रमुख...

पीएम मोदी ने WHO ग्लोबल समिट में योग पर दिया जोर, प्रमुख हस्तियों को किया सम्मानित

fok-media-samman-samaroh


WHO Global Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में दूसरे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ग्लोबल समिट ऑन ट्रेडिशनल मेडिसिन का भव्य आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में पीएम नरेंद्र मोदी और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया।


स्वास्थ्य चुनौतियां होंगी कम


इस अवसर पर पीए नरेंद्र मोदी और डब्ल्यूएचओ के डीजी ने दिल्ली में स्थित नए डब्ल्यूएचओ–साउथ ईस्ट एशियाई क्षेत्रीय कार्यालय कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया। ये नया कार्यालय दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में स्वास्थ्य से जुड़ी पहलों, शोध और देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा। डब्ल्यूएचओ अधिकारियों के अनुसार, ये कार्यालय क्षेत्रीय स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाएगा।


योग बना जीवनशैली का हिस्सा- पीएम मोदी


समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस आयोजन की सफलता वैश्विक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में योग का खास स्थान है। योग ने पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, संतुलन और सामंजस्य का मार्ग दिखाया है। आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि ये एक वैश्विक जीवनशैली बन चुका है।


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि भारत के निरंतर कोशिश और 175 से ज्यादा देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। उन्होंने योग के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों और संस्थाओं की सराहना की और कहा कि उनके कोशिशो से योग विश्व स्तर पर लोकप्रिय हुआ है।


अंत में पीएम मोदी ने की अपील


कार्यक्रम के दौरान पीएम ने प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2021–2025 के विजेताओं को भी सम्मानित किया। इन पुरस्कारों के माध्यम से योग के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को उनकी निरंतर मेहनत और निष्ठा के लिए सम्मान दिया गया। अपने संबोधन के अंत में पीएम ने योग और पारंपरिक चिकित्सा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये दोनों न केवल बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी देशों से पारंपरिक चिकित्सा और योग को अपनाने की अपील की।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular