Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपिता की दोनों किडनी खराब...हफ्ते में तीन बार डायलिसिस; आईपीएल में धमाल...

पिता की दोनों किडनी खराब…हफ्ते में तीन बार डायलिसिस; आईपीएल में धमाल मचा रहा ये 24 साल का खिलाड़ी

fok-media-samman-samaroh


IPL 2025  Prabhsimran: बीते रविवार को आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक बेहतरीन मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में प्रभसिमरन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 48 गेंदों में छह चौके और 7 छक्के की मदद से 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने 236 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। साथ ही इस मुकाबले को 37 रनों से अपने नाम किया। प्रभसिमरन ने केवल इस मैच में नहीं बल्कि इस पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया।


इन दिनों प्रभसिमरन अपनी दमदार बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन उनके चेहरे पर किसी भी तरह की कोई खुशी नहीं दिखाई देती। क्योंकि उनके पिता की तबीयत काफी ज्यादा खराब है। प्रभसिमरन के पिता की दोनों किडनी खराब है और हफ्ते में तीन बार उनकी डायलिसिस होती है। भले प्रभसिमरन के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। लेकिन, इस बार आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन को देख उनके पिता के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली है।  


बेटे के प्रदर्शन को देख चेहरे पर मुस्कान


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों प्रभसिमरन के पिता सुरजीत सिंह गंभीर किडनी फेल्योर से जूझ रहे है और हफ्ते में तीन बार उनकी डायलिसिस होती है। इस कठिन समय में, बेटे की बल्लेबाजी उनके लिए संजीवनी बन गई है। आपको बता दें कि प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अभी तक 11 पारियों में 170 के स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए हैं, जिसमें की महत्वपूर्व पारियां खेली हैं। बेटे के इस प्रदर्शन को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular