Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान सुधरने की बजाए कर रहा सीजफायर का उल्लंघन, LoC के बाद...

पाकिस्तान सुधरने की बजाए कर रहा सीजफायर का उल्लंघन, LoC के बाद अब अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर मचाई तबाही

fok-media-samman-samaroh


India-Pakistan Army: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। जिस वजह से पाकिस्तान घबरा गया है। इसी घबराहट में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायरिंग कर रहा है। इससे पहले बीते दिन भी पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी की गई। ये गोलीबारी पिछले पांच दिनों से जारी है। पाकिस्तानी सेना बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन कर रही है। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है।


सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान


पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। लेकिन पाकिस्तान सुधरने की बजाए सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। बीती रात पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में LoC के कई सेक्टरों में गोलीबारी शुरू कर दी। बता दें, पाकिस्तान पिछले छह दिनों से लगातार फायरिंग कर युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है। 


लेकिन बुधवार रात को स्थिति और बिगाड़ गई। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के परागवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी करनी शुरु कर दी। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए भारतीय सेना ने भी उचित तरीके से जवाब दिया और स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है। इसी के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना ने अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान फायरिंग करने के लिए छोटे हथियारों का यूज कर रहा है।


अंतरराष्ट्रीय सीमा में बढ़ाई गई BSF की तैनाती


बता दें, LoC के कई सेक्टरों में गोलीबारी करने के बाद पाकिस्तान अब परागवाल सेक्टर अंतरराष्ट्रीय सीमा में फायरिंग कर रहा है। जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बीएसएफ की तैनाती बढ़ा दी गई है। शुरुआत में पाकिस्तान उत्तरी कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अब अपना दायरा बढ़ाकर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा में गोलीबारी करनी शुरु कर दी।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular