Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, पंजाब के...

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों में स्कूल बंद; चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ाने बंद

fok-media-samman-samaroh


Alert in Haryana: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बदले रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया। इस दौरान 9 ठिकानों में 100 से ज्यादा आतंकी ढ़ेर किए गए। इस हमले के बाद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है। हरियाणा में अंबाला को हाई अलर्ट पर रखते हुए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। अंबाला कैंट में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीम लगातार चेकिंग कर रही है। हरियाणा कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली के तहत रखे सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।


पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बने करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद किया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नवांशहर और जालंधर का दौरा रद्द कर दिया है।


अमृतसर एयरपोर्ट की सभी 22 फ्लाइट्स रद्द कर 10 मई शाम साढ़े 5 बजे तक बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रोक दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सुक्खू ने भी अपने आज के दौरे कैंसिल कर दिए हैं। उन्होंने शिमला में अधिकारियों की मीटिंग बुला ली है। यहां टूरिस्ट प्लेस पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular