Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान जंग के मूड में, भारत ने हर आतंकी हमले को किया...

पाकिस्तान जंग के मूड में, भारत ने हर आतंकी हमले को किया नाकाम; विदेश मंत्रालय ने ब्रीफिंग में किए अहम खुलासे

fok-media-samman-samaroh


Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। इसके चलते भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने भारत के 15सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। इस गंभीर स्थिति को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की।


प्रेस कांफ्रेंस में विदेश मंत्रालय के अधिकारी विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी मौजूद रहीं। कर्नल सोफिया ने जानकारी दी कि 7और 8मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की। इन ठिकानों में अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, नाल, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, फलोदी, उत्तरलई और भुज शामिल हैं।


भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम और इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड ने इन सभी हमलों को समय रहते विफल कर दिया। इन हथियारों का मलबा अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है, जो पाकिस्तान के हमले की पुष्टि करता है।


भारत ने दिया करारा जवाब, पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशाना


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह भी बताया गया कि आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की आक्रामक कार्रवाई का जवाब देते हुए उसके कई एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया। यह जवाब उसी क्षेत्र में और उसी तीव्रता के साथ दिया गया, जैसी आक्रामकता पाकिस्तान ने दिखाई थी।


विश्वसनीय सूचनाओं के अनुसार, लाहौर में स्थित एक प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम को भारत ने पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया है। इस कार्रवाई से भारत ने साफ कर दिया है कि उसकी सुरक्षा में सेंध लगाने की कोई भी कोशिश गंभीर परिणामों के साथ खत्म होगी।


भारत की ओर से दी गई यह प्रतिक्रिया न केवल सैन्य मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि आतंकवाद और घातक हमलों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और देशवासी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular