spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान का अमानवीय चेहरा बेनकाब! PAK की घटिया मानसिकता के कारण 220...

पाकिस्तान का अमानवीय चेहरा बेनकाब! PAK की घटिया मानसिकता के कारण 220 लोग बाल-बाल बचे

fok-media-samman-samaroh


INDIGO Plane: पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है। श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने वाले पायलट ने यात्रियों की जान बचाने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति मांगी थी लेकिन अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को जब अचानक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने लगी तो इंडिगो के पायलट ने खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र की अनुमति मांगी थी, जिसे लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मना कर दिया था।


DGCA कर रहा मामले की जांच


सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6E 2142मामले की नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जांच की जा रही है। विमान में टीएमसी सांसद समेत करीब 227लोग सवार थे। खराब मौसम के बीच जब अचानक ओलावृष्टि होने लगी तो पायलट ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण को आपातकाल की सूचना दी। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।


सागरिका घोष ने बोलीं- लगा जिंदगी खत्म हो गई है


वहीं,  श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान के खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में उतरने के पल को याद करते हुए टीएमसी नेता सागरिका घोष ने बुधवार को कहा कि ‘‘यह मौत के करीब पहुंचने जैसा अनुभव था। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है। लोग चीख रहे थे। भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। उस पायलट को सलाम जिसने हमें उस स्थिति से निकाला। जब हम उतरे तो हमने देखा कि विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular