Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH"पाकिस्तान अब हथियार डाल दे नहीं तो...", CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा...

“पाकिस्तान अब हथियार डाल दे नहीं तो…”, CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

fok-media-samman-samaroh


Omar Abdullah On India Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच अघोषित युद्ध शुरु हो चुका है। पिछले दो रातों से पाकिस्तानी सेना ने भारत के सैन्य और सीवील ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना ने उनके हमलों को नाकाम कर दिया। इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बहुत नुकसान हो गया। पाकिस्तान अब हथियार डाल दे, नहीं तो उनका ही नुकसान होगा।


सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की है। उन्होंने ड्रोन का इस्तेमाल किया। लेकिन इसका श्रेय हमारे रक्षा बलों को जाता है, उन्होंने सभी ड्रोन को मार गिराया। कश्मीर के अनंतनाग में गोला-बारूद डिपो को भी निशाना बनाया गया, लेकिन प्रयास विफल कर दिया गया। हमने यह स्थिति शुरू नहीं की, पहलगाम में निर्दोष लोग मारे गए, और हमें जवाब देना पड़ा। पाकिस्तान स्थिति को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, और इससे उन्हें किसी भी तरह से लाभ नहीं होगा। उन्हें अपने हथियार डाल देने चाहिए। उन्हें तनाव बढ़ाने के बजाय डी-एस्केलेशन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”


जम्मू को पहली बार निशाना बनाया गया


उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”ये हालात हमने नहीं बनाए हैं। पहलगाम में हमारे लोगों पर हमला हुआ, बेगुनाह लोगों को मारा गया। उसका हमें जवाब देना था। अब पाकिस्तान की तरफ से इसे बढ़ाया जा रहा है। इसमें पाकिस्तान को न फायदा है और न ही कामयाबी होगी। बेहतर होगा कि वो अपने बंदूक को खामोश करे। कल रात को जो हुआ, वो बढ़ावा देना चाहते हैं, इससे उन्हें ही नुकसान होगा। अक्ल से उन्हें काम लेना चाहिए।”


जम्मू दौरे पर थे उमर


शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू दौरे पर थे। उन्होंने अस्पताल जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। साथ ही पाकिस्तान की ओर से जारी गोलाबारी के कारण घर पलायन करके राहत कैंप में रहने वाले लोगों से भी उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान राहत शिविर में रहने वाले बच्चों के साथ उन्होंने क्रिकेट भी खेला। गौरतलब है कि 7 मई के रात, पाकिस्तान की ओर से पुंछ, सांबा सहित कई अन्य इलाकों को निशाना बनाया था। पाक सेना ने आम नगारिकों पर गोलाबारी की थी। इस नापाक हमले में 13 लोगों की जान चली गई थी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular