spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तानी जासूस का पर्दाफाश.... ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ 2500 पन्नों की चार्जशीट...

पाकिस्तानी जासूस का पर्दाफाश…. ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, जानें क्या-क्या लगे आरोप

fok-media-samman-samaroh


Jyoti Malhotra Case: पाकिस्तान से जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ हिसार पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। 3 महीने की जांच के बाद पुलिस ने 2500 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की। जानकारी के अनुसार, ज्योति के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के पक्के सबूत मिले हैं। पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि वह काफी लंबे समय से जासूसी कर रही थी। साथ ही वह पाकिस्तानी एंबेसी के अधिकारी एहसान उर रहीम दानिश अली से बातचीत भी करती थी। इसके अलावा, वह ISI एजेंट हसन अली, शाकिर और नासिर ढिल्लो के भी संपर्क में थी। वहीं, पहलगाम हमले में ज्योति की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।


क्यों हुआ पुलिस को शक


ज्योति मल्होत्रा साल 2024 में 2 महीने के भीतर पाकिस्तान और फिर चीन गई थी। इस वजह से सुरक्षा एजेंसियों को ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा पर शक हुआ। ज्योति मल्होत्रा 17 अप्रैल 2024 को पाकिस्तान गई थीं। 15 मई तक वह पाकिस्तान में रहने के बाद भारत लौटी। यहां से आने के 25 दिन बाद वह 10 जून को चीन गई और जुलाई तक चीन में रही। फिर 10 जुलाई को काठमांडू पहुंच गई। इससे पहले वह करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान गई थी, वहां पंजाब प्रांत के सीएम और पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ से मिली थी और उनका इंटरव्यू तक किया था।


16 मई को हुई थी गिरफ्तार


हिसार की रहने वाली 33 साल की ज्योती मल्होत्रा ट्रैवल विद जेओ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थी। उसे 16 मई, 2025 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश को जासूसी में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण 13 मई को निष्कासित कर दिया था। वहीं, ज्योति के वकील ने बताया कि अब 18 अगस्त को पुलिस के चालान की कॉपी देखी जाएगी कि किन धाराओं में उन्हें चार्जशीट किया गया है। यूट्यूबर ज्योति को पाकिस्तान की बिना वजह यात्रा करने और पाकिस्तानी अधिकारियों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular