Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तानी एक्टरों की अब खैर नहीं! सीएम फडणवीस ने तुरंत देश छोड़ने...

पाकिस्तानी एक्टरों की अब खैर नहीं! सीएम फडणवीस ने तुरंत देश छोड़ने का दिया आदेश

fok-media-samman-samaroh


CM FadnavisOn Pakistani Actors: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें 27 अप्रैल से पहले भारत छोड़कर पाकिस्तान लौट जाने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया है। वहीं, अब पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आ गया है। सीएम फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने का काम चल रहा है।


पाकिस्तानी एक्टरों से कोई सिंपथी नहीं- फडणवीस


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ तौर पर कह दिया है कि पाकिस्तानी एक्टरों और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति हमारे मन में कोई सिंपथी यानी सहानुभूति नहीं है। सीएम फडणवीस ने कहा-  “भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को आईडेंटिफाई करने का काम चल रहा है। पुलिस को भी जानकारी दी गई है। कोई भी पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे से ज्यादा महाराष्ट्र में न रुके। हम पूरी तरह से मॉनिटरिंग करेंगे, उनको देश से बाहर निकलेंगे। ओवर स्टे करेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular