जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक फैसला लिया है। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के कई पर्यटक स्थलों को मौजूदा समय के लिए बंद कर दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया हैं।









