Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपहलगाम के बाद अब पुंछ में हमले की तैयारी, आतंकियों की बड़ी...

पहलगाम के बाद अब पुंछ में हमले की तैयारी, आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम कर बरामद किए 5 IED

fok-media-samman-samaroh


Poonch Security Force: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सूत्रों की मानें तो सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह (SOG) के संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। उस दौरान टीम ने सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन में 5 IED समेत कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।


आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई


बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद से पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बल लगातार आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस बीच, सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आतंकी गतिविधियों की योजना बनाई जा रही है। इन गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।


तलाशी अभियान के दौरान हरि मारोटे गांव में एक आतंकी ठिकाने का पता चला। जिसमें विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद किए गए सामान में 5 IED शामिल हैं। जिसे 3टिफिन बॉक्स और 2स्टील की बाल्टियों से बरामद किया गया हैं। इसके अलावा 1-5लीटर का गैस सिलेंडर: 2वायरलेस सेट, दूरबीन 2ऊनी टोपी, और 3काले रंग की पैंट बरामद की गई है।


सुरक्षा बलों ने बढ़ाई सुरक्षा


आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि बरामद IED और अन्य सामग्री आतंकियों द्वारा बड़े पैमाने पर हमले की योजना का हिस्सा था। जिसे अब नाकाम कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ते (BDS) ने बरामद IED को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।


बता दें, जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के बढ़ते खतरे के बीच खुफिया एजेंसियों ने इलाके के कई जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा कि आतंकी संगठन जेलों पर हमला कर अपने सहयोगियों को बाहर निकालने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आतंकी संगठन श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू के कोट बलवाल जैसी जेलों पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद से CISF ने जम्मू-कश्मीर की जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular